खेत में पेड़ की छंगाई करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत
खेत में पेड़ की छंगाई करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत
मुकुंदगढ़ : गांव नाहरसिंघानी में गुरुवार शाम खेत में खेजड़ी के पेड़ की छंगाई करते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर छा गई।
थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर ने बताया कि नाहरसिंघानी निवासी सुमेश (44) पुत्र बालूराम जाट गुरुवार शाम करीब 5 बजे अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ की छंगाई कर रहा था। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से सुमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मुकुंदगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद सरपंच सुशीला मनोज महला के नेतृत्व में ग्रामीण और परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, हत्या का मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइन के ढीले तारों को दुरुस्त करवाने के लिए विद्युत निगम को कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निगम की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
मृतक के भाई चंद्रभान ने थाने में रिपोर्ट देकर विद्युत निगम के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2554780
