[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की 14 पंचायत समितियों के 248 वार्डों का चुनाव परिणाम: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की 14 पंचायत समितियों के 248 वार्डों का चुनाव परिणाम: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

झुंझुनूं की 14 पंचायत समितियों के 248 वार्डों का चुनाव परिणाम: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

झुंझुनूं : राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत झुंझुनूं जिले की 14 पंचायत समितियों के 248 वार्डों के चुनाव परिणाम आज 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के साथ ही अलग-अलग पंचायत समितियों के वार्डों के नतीजे सामने आने लगेंगे।

इस बार पंचायत समिति सदस्य बनने के लिए भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) सहित अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ है। मतगणना पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा कि किस पंचायत समिति में किस राजनीतिक दल को कितनी सीटें मिली हैं और किस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

झुंझुनूं जिले में कुल 14 पंचायत समितियां हैं। इनमें झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी, बुहाना, नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी, खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर शामिल हैं। इन सभी पंचायत समितियों के कुल 248 वार्डों के परिणाम घोषित होंगे।

जिला परिषद की 41 सीटों पर 158 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

झुंझुनूं जिला परिषद के कुल 41 वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव हुए हैं। इन सीटों पर कुल 158 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद के चुनाव परिणाम जिले की ग्रामीण राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई है।

सट्टा बाजार में कांग्रेस को बहुमत का अनुमान

जिला परिषद चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। चर्चाओं के अनुसार कांग्रेस को 23 से 25 सीटें, जबकि भाजपा को 14 से 17 सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है। एक से दो निर्दलीय प्रत्याशियों के जीतने का भी अनुमान है।

विधानसभा क्षेत्रवार अनुमानों में भाजपा को झुंझुनूं में कोई सीट नहीं मिलने की चर्चा है। खेतड़ी में 2 से 3, पिलानी में 1 से 2, सूरजगढ़ में 3 से 4, उदयपुरवाटी में 0 से 2, नवलगढ़ में 0 से 1 और मंडावा में 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, इन सभी अनुमानों पर अंतिम मुहर मतगणना के बाद ही लगेगी।

झुंझुनूं जिले की पंचायत समितियों में वार्डों की संख्या

क्रम पंचायत समिति कुल वार्ड
1 झुंझुनूं 19
2 चिड़ावा 19
3 सूरजगढ़ 15
4 सिंघाना 15
5 पिलानी 17
6 बुहाना 17
7 नवलगढ़ 17
8 गोठड़ा 17
9 उदयपुरवाटी 17
10 गुढ़ागौड़जी 23
11 खेतड़ी 21
12 बबाई 17
13 मंडावा 15
14 अलसीसर 19
कुल 14 पंचायत समितियां 248

यहां देखें पंचायत समिति के सभी वार्डों का चुनाव परिणाम

झुंझुनूं जिले की सभी 14 पंचायत समितियों के वार्डवार चुनाव परिणाम में संबंधित वार्ड के विजेता प्रत्याशी का नाम, राजनीतिक दल और प्राप्त मतों की जानकारी देखी जा सकेगी।

पंचायत समिति का चयन कर वार्डवार चुनाव परिणाम देखें।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के बाद वार्डवार विजेता प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव

पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद प्रधान और उपप्रधान के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान तथा 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव कराया जाएगा।

फिलहाल जिले के राजनीतिक गलियारों में चुनाव परिणामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि ग्रामीण मतदाताओं का जनादेश किस राजनीतिक दल के पक्ष में जाता है।

नोट: मतगणना से पहले किसी भी प्रत्याशी को विजेता घोषित नहीं किया गया है। आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद वार्डवार विजेताओं के नाम और मतों की जानकारी अपडेट की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet