[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार्तिक मेले में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, फाल्गुनी मेले की तर्ज पर होंगी व्यवस्थाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कार्तिक मेले में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, फाल्गुनी मेले की तर्ज पर होंगी व्यवस्थाएं

प्रोटोकॉल के अलावा वीआईपी दर्शन व्यवस्था रहेगी बंद, पांच स्थानों पर लगेंगे चिकित्सा शिविर; लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी एवं पाटोत्सव मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मेले में आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन कर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाएं फाल्गुनी मेले की तर्ज पर करने के निर्देश दिए हैं। आम श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाने के उद्देश्य से प्रोटोकॉल के अलावा वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी चिकित्सा सुविधा

मेले के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर उपजिला अस्पताल में चार चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसके अलावा पांच प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार मिल सके।

20 से 25 स्थानों पर शौचालय व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय सहित 20 से 25 स्थानों पर 24 घंटे शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा।

बिजली सुरक्षा का होगा संयुक्त ऑडिट

विद्युत सुरक्षा को लेकर मंदिर कमेटी, नगरपालिका और विद्युत विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण और ऑडिट करेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर बिजली के तार झूलते हुए नहीं मिलने चाहिए। नगरपालिका को सेल्फी पॉइंट विकसित करने और मंदिर के निकास मार्ग पर निर्माणाधीन गड्ढे का तत्काल भराव करवाने के निर्देश भी दिए गए।

लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी आवक को देखते हुए सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था और सुगम दर्शन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet