अर्जुन अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने किए बाबा श्याम के दर्शन
बोले- खेलों में अपार संभावनाएं, मेहनत और समर्पण से खिलाड़ी हासिल कर सकता है मुकाम; खेल प्रेमियों ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा बुधवार को विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर हैरम्भ शर्मा के नेतृत्व में खेल प्रेमियों ने दीपक हुड्डा का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर पांच बार भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी कर चुके दीपक हुड्डा ने कहा कि भारत में खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के साथ निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है।
दीपक हुड्डा ने बताया कि वे वर्षों से खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दरबार में आ रहे हैं। बचपन में ही अनाथ होने के बाद बाबा श्याम के आशीर्वाद से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और संबल मिला। इस अवसर पर विजय पूनिया सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2553212

