[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाई साल से अधूरी सड़क, अतिक्रमण हटाने के तीन महीने बाद भी निर्माण शुरू नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

ढाई साल से अधूरी सड़क, अतिक्रमण हटाने के तीन महीने बाद भी निर्माण शुरू नहीं

शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर धूल-मिट्टी से परेशान दुकानदार और राहगीर, बिजली लाइन व पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग में अटका काम; 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा होने के बाद जगी उम्मीद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : शहर के शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम करीब ढाई साल से अधूरा पड़ा है। तीन महीने पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर पालिका ने सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी कर दी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। सड़क निर्माण में देरी का खामियाजा स्थानीय दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ती धूल और मिट्टी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब तीन महीने पहले जोलड़ा जोहड़ा से खेतड़ी रोड तक और खेतड़ी रोड से सिरोही नदी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद उम्मीद थी कि जल्द सड़क निर्माण शुरू होगा, लेकिन बिजली लाइनों और जलदाय विभाग की पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग नहीं होने से काम अटका रहा।

33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा, 11 केवी की प्रक्रिया जारी

अब सड़क निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है, जबकि 11 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार खेरवा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग की जानी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को 33 केवी और 11 केवी लाइनों के डिमांड नोटिस जारी किए गए थे। 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा हो चुका है। पहले चरण में इस लाइन की शिफ्टिंग की जाएगी। इसके बाद 11 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा होते ही उसकी शिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। दोनों कार्य जल्द पूरे करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग भी जरूरी

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अरुण कुमार यादव ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए विद्युत लाइनों के साथ जलदाय विभाग की पेयजल पाइपलाइन भी शिफ्ट की जानी थी। डिमांड नोटिस जमा नहीं होने और शिफ्टिंग का काम शुरू नहीं होने से सड़क निर्माण अटका हुआ था। अब 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है। जल्द ही संबंधित विभागों के माध्यम से शिफ्टिंग का काम शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।

अतिक्रमण हट गया, लेकिन राहत का इंतजार

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अतिक्रमण हटाए जाने के तीन महीने बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने से स्थानीय दुकानदारों और आमजन में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में देरी के कारण रोजाना धूल-मिट्टी उड़ती है, जिससे व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। अब 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ने से काम शुरू होने की उम्मीद तो बनी है, लेकिन 11 केवी लाइन और पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग कब तक पूरी होगी, इसकी समय-सीमा स्पष्ट नहीं है।

ढाई साल से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर अब लोगों का सवाल है कि आखिर उन्हें परेशानी से कब राहत मिलेगी और जिम्मेदार विभाग निर्माण कार्य कब शुरू करवाएंगे?

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet