[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांव के सरकारी स्कूल से पढ़कर ब्रिटेन पहुंचे डॉक्टर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गांव के सरकारी स्कूल से पढ़कर ब्रिटेन पहुंचे डॉक्टर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान

सीकर के मूंडवाड़ा निवासी डॉ. राहुल चौधरी को लंदन के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में मिला ‘राइजिंग रिसर्चर अवॉर्ड 2026’, नवजात शिशुओं के उपचार पर प्रस्तुत किया शोध

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले सीकर जिले के ग्राम मूंडवाड़ा निवासी डॉ. राहुल चौधरी ने देश का मान बढ़ाया है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में उन्हें चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राइजिंग रिसर्चर अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 5 नवंबर 2026 को अस्पताल के अनुसंधान एवं नवाचार विभाग की ओर से प्रदान किया गया। डॉ. राहुल ने ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ पेरिनेटल मेडिसिन के वार्षिक सम्मेलन-2026 में भी अपने शोध के माध्यम से नवजात शिशुओं के उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उनका शोध जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया से पीड़ित नवजात शिशुओं में ऑपरेशन के बाद एनएवीए वेंटिलेशन तकनीक के उपयोग पर आधारित है। चिकित्सा अनुसंधान के इस क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहना मिली है।

डॉ. राहुल की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। ग्रामीण परिवेश से निकलकर ब्रिटेन में चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।

सीकर के सांसद अमराराम ने भी डॉ. राहुल चौधरी की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस सफलता से मूंडवाड़ा गांव सहित पूरे सीकर जिले और राजस्थान में खुशी का माहौल है।

डॉ. राहुल की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर भी मेहनत और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet