श्रीमाधोपुर मंडी में दूसरे दिन भी हड़ताल, 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित
मूंगफली, बाजरा और ग्वार की बंपर आवक के बीच नीलामी ठप, पहले दिन सरकार को करीब 15 लाख रुपए के राजस्व नुकसान का अनुमान, उपज बेचने के लिए परेशान हो रहे किसान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से कारोबार ठप पड़ा है। मंडी परिसर में कृषि जिंसों की नीलामी पूरी तरह नहीं होने से किसान परेशान हैं। हड़ताल के पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ, वहीं सरकार को लगभग 15 लाख रुपए के मंडी शुल्क के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।
इन दिनों मंडी में मूंगफली, बाजरा और ग्वार की जबरदस्त आवक हो रही है। सीजन के दौरान प्रतिदिन करीब 20 हजार बोरी मूंगफली और अन्य कृषि जिंसों की लगभग 5 हजार बोरियां मंडी पहुंच रही हैं। ऐसे में नीलामी व्यवस्था बाधित होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
व्यापारियों के अनुसार सीजन में मंडी में प्रतिदिन करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल रहने से किसान, व्यापारी और मंडी व्यवस्था से जुड़े अन्य वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर समस्याओं का समाधान नहीं करवाने का आरोप लगाया है।
इधर, कृषि उपज मंडी सचिव पिंकी बुगालिया ने कहा कि बोली बंद होने के मामले में मंडी प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। यह विवाद व्यापारियों, कच्चे आढ़तियों और पक्के आढ़तियों के बीच का है। इसके बावजूद मंडी प्रशासन नीलामी शुरू करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2553127


