इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर रविवार को जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने देश के विकास और महिला सशक्तिकरण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए रॉयल विकलांग विकास संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर खान रुकनखानी ने कहा कि इंदिरा गांधी को विश्वभर में आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उनके कार्यकाल में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान पर ध्यान देने के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काम किया। खान ने कहा कि ऐसी महान नेता के विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाकर सफलता की राह पर आगे बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम में संस्था की प्रधानाध्यापिका सबीना बानो, अनुदेशक असलम खान, जान मोहम्मद, अनुदेशिका अल्लादेई, संस्था अध्यक्ष युसूफ खान रुकनखानी, नबी अगवान, जिया खान, आरूशाह खान, जैनब खान, रिया खान और अल्वी खान सहित अन्य लोगों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552970

