चूरू में संविदा कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत:डीबी अस्पताल में पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
चूरू में संविदा कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत:डीबी अस्पताल में पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
चूरू : चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में संविदा पर काम करने वाले अमित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पेट दर्द के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। अमित कुमार वार्ड छह के आथूना मोहल्ले के रहने वाला था। कोतवाली थाना के हेड कॉन्स्टेबल प्रेमचंद ने बताया कि उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अमित कुमार के भाई शिवकुमार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाधिकारी गौरव खिड़िया कर रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552838


