[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंद मकान से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी:परिवार शादी में गया था, चूरू के रतनगढ़ में छत के रास्ते घुसे चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

बंद मकान से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी:परिवार शादी में गया था, चूरू के रतनगढ़ में छत के रास्ते घुसे चोर

बंद मकान से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी:परिवार शादी में गया था, चूरू के रतनगढ़ में छत के रास्ते घुसे चोर

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 23 स्थित गौरीसरियों की ढाणी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोर मकान की छत के रास्ते अंदर घुसे और दो कमरों की अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात समेट ले गए। वारदात के समय मकान मालिक गौरव शर्मा दिल्ली में काम के सिलसिले में थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे शादी में शामिल होने पीहर गए हुए थे।

परिवार की गैरमौजूदगी में की वारदात

गौरव शर्मा की मां राजकीय जालान अस्पताल से सेवानिवृत्त हैं। वह कॉलेज के पास स्थित दूसरे मकान में रहने वाले अपने बेटे गुलशन के घर रहती हैं और गौरव के मकान की देखभाल करती हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे गौरव की मां दांतों के डॉक्टर को दिखाने के बाद मकान का मुख्य दरवाजा बंद कर गुलशन के घर चली गई थीं।

मुख्य दरवाजे पर ताला, अंदर कमरों के ताले टूटे मिले

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जब वह मकान देखने पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर जाने पर दो कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। घर की हालत देखकर चोरी का पता चला। परिजनों ने आशंका जताई कि चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

सोने के सेट, चेन, अंगूठियां और चांदी के जेवर चोरी

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर दोनों बहुओं के सोने के सेट, सोने की चेन, अंगूठियां और कानों के बाले ले गए। इसके अलावा बेटे की दो-तीन सोने की अंगूठियां और चेन, चांदी के जेवर तथा करीब 500 से 1,000 रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। परिजन फिलहाल चोरी हुए सामान का पूरा हिसाब लगाने में जुटे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, रिपोर्ट का इंतजार

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का निरीक्षण किया। परिजनों की ओर से चोरी हुए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी जाएगी। वारदात से क्षेत्र में बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet