[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर ने RAC-जवान को टक्कर मारी, सिर फटने से मौत:रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे, आज ही ड्यूटी जॉइन करनी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डंपर ने RAC-जवान को टक्कर मारी, सिर फटने से मौत:रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे, आज ही ड्यूटी जॉइन करनी थी

डंपर ने RAC-जवान को टक्कर मारी, सिर फटने से मौत:रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे, आज ही ड्यूटी जॉइन करनी थी

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में बाइक सवार RAC के जवान की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। RAC जवान शीशराम गुर्जर (52) उछलकर सड़क पर गिर पड़े। जिससे उनका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। बाइक डंपर के अगले हिस्से में घुस गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर खेतड़ी पुलिस पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया। ड्राइवर की तलाश जारी है। शव को खेतड़ी के राजकीय अजीत उप जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

मामला खेतड़ी-सिंघाना स्टेट हाईवे का भरगड़ान की ढाणी के पास गुरुवार सुबह 9 बजे का है। खेतड़ी थाना SHO बुद्धिप्रकाश ने बताया- चिरानी निवासी शीशराम गुर्जर आरएसी की 12वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी। शीशराम गुर्जर रिश्तेदार से मिलने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। छुट्टियों के बाद आज ही उन्हें ड्यूटी जॉइन करनी थी।

थानाधिकारी ने बताया- शीशराम मोटरसाइकिल से भरगड़ान की ढाणी की तरफ से अपने गांव चिरानी जा रहे थे। इसी दौरान टीवीएस एजेंसी के पास एक ओवरलोड डंपर सामने से उनकी बाइक से टकरा गया।

ट्रक और बाइक के बीच सामने-सामने की टक्कर हुई।
ट्रक और बाइक के बीच सामने-सामने की टक्कर हुई।

रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे

परिजनों ने बताया कि आज उन्हें दिल्ली ड्यूटी पर वापस लौटना था। वे गांव चिरणीं से भरगड़ान की ढाणी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। लौटते वक्त हादसा हो गया। शीशराम के 3 बच्चे हैं, 1 बेटी और 2 बेटे संदीप और प्रवीण हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटे पढ़ रहे हैं।

ओवरलोड डंपरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

हादसे के बाद क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के संचालन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतड़ी-सिंघाना सड़क मार्ग पर भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इन वाहनों के कारण सड़क पर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी और दुर्घटना का खतरा रहता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet