[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:मारपीट, घर में घुसकर हमले और पत्थरबाजी मामलों में वांछित था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

दो साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:मारपीट, घर में घुसकर हमले और पत्थरबाजी मामलों में वांछित था

दो साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:मारपीट, घर में घुसकर हमले और पत्थरबाजी मामलों में वांछित था

नवलगढ़ : गोठड़ा थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी नवीन उर्फ प्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, पत्थरबाजी और आर्म्स एक्ट समेत तीन मामलों में वांछित था। थानाधिकारी प्रेमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश के बाद उसे पकड़ा। पूछताछ और जांच के दौरान जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

पांच कैंपर गाड़ियों में आए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2024 को बागोरिया की ढाणी निवासी श्रवण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 नवंबर को राजेश सैनी, लालचंद सैनी, प्रकाश मीणा, दीपक मीणा, राहुल मीणा, प्रकाश गुर्जर, नितेश उर्फ गोलू और 15-20 अन्य लोग पांच कैंपर गाड़ियों में आए थे। उनके पास लाठियां, सरिए और पत्थर थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी घर में घुसे और मारपीट व पत्थरबाजी की। इससे श्रवण सिंह के दोनों पैरों और पेट में चोटें आईं। आरोपियों ने जाते समय दोबारा आकर घर जलाने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

तीन थानों में दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपी नवीन उर्फ प्रकाश (26) पुत्र मदनलाल, किरोड़ी का निवासी है। उसके खिलाफ गोठड़ा थाने में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने, उदयपुरवाटी थाने में आर्म्स एक्ट तथा सीकर के गोकुलपुरा थाने में मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet