डाइट में संस्थागत सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का हुआ प्रभाव आकलन
शैक्षिक गुणवत्ता, संस्थागत विकास और शिक्षक प्रशिक्षण की बेहतरी पर हुआ मंथन, उपलब्धियों के साथ सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की भी हुई पहचान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चूरू में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित संस्थागत सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम एवं उत्कृष्टता केंद्र के प्रभाव आकलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान की शैक्षिक गतिविधियों, संस्थागत विकास, क्षमता संवर्धन और कार्यप्रणाली में किए जा रहे सुधारों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान में संचालित गतिविधियों की प्रभावशीलता का आकलन करने के साथ शैक्षिक प्रक्रियाओं और संस्थागत सुदृढ़ीकरण से प्राप्त परिणामों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान संस्थान की उपलब्धियों, वर्तमान स्थिति और भविष्य में सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य ओमप्रकाश प्रजापत, उप प्राचार्य नरेंद्र उपाध्याय, सहायक लेखाधिकारी मंजू चौधरी, व्याख्याता भीष्म प्रकाश सहारण, रामप्रसाद तंवर और ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की ओर से नेहा कुमारी तथा प्रभाव आकलन के लिए सोलेस फाउंडेशन की ओर से अंजू राणा ने सहभागिता की।
इस दौरान संस्थागत सुदृढ़ीकरण की गतिविधियों, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, प्रभावी शैक्षिक नेतृत्व और संस्थान की क्षमता विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्कृष्टता केंद्र का उद्देश्य शिक्षक शिक्षा संस्थानों को अधिक सक्षम, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।
प्रभाव आकलन के माध्यम से संस्थान की उपलब्धियों के साथ उन क्षेत्रों की भी पहचान की गई, जहां सुधार की आवश्यकता है। शैक्षिक नवाचार, प्रभावी नेतृत्व, संस्थागत विकास और शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552970

