ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल रतनलाल बुरड़क का हृदयाघात से निधन
पैतृक गांव सुलखनियां में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे सुनील ने दी मुखाग्नि; साथी जवानों और ग्रामीणों की आंखें हुईं नम
फतेहपुर : राजस्थान पुलिस के सीकर जिले में सदर थाना फतेहपुर में पदस्थापित हेड कांस्टेबल रतनलाल बुरड़क (54) का 18 नवंबर 2026 को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव सुलखनियां निवासी थे। उन्होंने अपने पैतृक गांव स्थित निवास पर अंतिम सांस ली।
बुधवार सुबह 11 बजे गांव सुलखनियां में उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सदर थाना फतेहपुर के थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया, कोतवाली थाना फतेहपुर के थानाधिकारी महेंद्र मीणा और रतनगढ़ थाने के थानाधिकारी संदीप सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

अंतिम विदाई में सुलखनियां सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बेटे सुनील ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। भाई जगदीश और मास्टर रामचंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भारी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी।
एक ओर पुलिस के जवान अपने साथी को सम्मान के साथ विदाई दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर परिवारजनों और ग्रामीणों की आंखें अपनों को खोने के गम में नम थीं। भावुक कर देने वाले इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को शोकाकुल कर दिया।
हेड कांस्टेबल रतनलाल बुरड़क के निधन से परिवार, गांव और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उनका आकस्मिक निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549265


