[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने के निर्देश

खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने के निर्देश

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के दक्ष प्रजापति छात्रावास में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने संघ के प्रेरणा दाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि किसी भी पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की गतिविधियों में भाग लेकर पार्टी की मजबूती प्रदान करनी चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में आमजन को महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति का सपना साकार हो रहा है तथा हर योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में बनी भाजपा की सरकार गरीबों के लिए समर्पित रही है आज पूरे विश्व में भारत अपनी बुलंदियों को छू रहा है, जो देश पहले भारत को आंख दिखाने का हिमाकत करते थे। आज वह भारत के साथ साझेदारी करने में जुटे हुए हैं। सांसद ने कहा कि प्रदेस में कांग्रेस के शासन में गरीब, किसान व बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा कर सत्ता में आने वाली सरकार किसानों को भूल जाने से आज किसान बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। वही बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में जनता इसका सबक जरूर सिखाएगी और प्रदेश में बेहतर शासन स्थापित करने के लिए जनता को निर्णय करना होगा।

बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर इंजी धर्मपाल गुर्जर, शेर सिंह निर्वाण, डॉ. सोमदत्त भगत, सत्य नारायण भार्गव, कैलाश स्वामी, अमर चंद शर्मा, विजेश शाह, गजेंद्र जलंद्रा, सोनू अग्रवाल, निखिल शर्मा, धर्मा पहलवान, रानी सरकार, शशि सैनी, इंद्राज कुमावत, राकेश शर्मा, सुरेंद्र काजला, हवासिंह, नंद किशोर, जय प्रकाश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet