पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमले से ग्रामीणों में आक्रोश:एसपी से बोले-जान से मारने की कोशिश, आरोपियों की गिरफ्तारी हो
पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमले से ग्रामीणों में आक्रोश:एसपी से बोले-जान से मारने की कोशिश, आरोपियों की गिरफ्तारी हो
झुंझुनूं : झुंझुनूं के जोड़िया गांव में पूर्व सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह धनखड़ की गाड़ी पर हमले के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। धनखड़ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ट्रिपल ए बाबा ग्रुप के नाम से गैंग सक्रिय है, जो लोगों को डराकर मंथली मांगता है। उन्होंने 16 नवंबर को अपनी गाड़ी पर हमला कर जान से मारने की कोशिश और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

ट्रिपल ए बाबा ग्रुप पर दहशत फैलाने और मंथली मांगने का आरोप
पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह धनखड़ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ट्रिपल ए बाबा ग्रुप के नाम से एक गैंग सक्रिय है। इस गैंग के सदस्य लोगों में दहशत फैलाने के साथ उनसे मंथली मांगते हैं। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को जोड़िया गांव में गैंग के सदस्यों ने उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों की मंशा उनका अपहरण करने की भी थी। इस दौरान उनकी जेब से नकदी भी छीन ली गई।
दुकानदारों के पहुंचने पर गाड़ी लेकर भागे आरोपी
धनखड़ ने बताया कि घटना के दौरान आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैंग के सदस्य लगातार तांडव मचा रहे हैं और लोगों में भय का माहौल है। पुलिस को पहले भी इस संबंध में शिकायत दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
पहले अस्पताल में तोड़फोड़ करने का भी लगाया आरोप
धनखड़ ने आरोप लगाया कि इसी गैंग के सदस्यों ने पहले उनके अस्पताल में भी तोड़फोड़ की थी। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुंडाराज जैसी स्थिति बन रही है। इसी को लेकर अब ग्रामीणों के साथ एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
पहले भी सुलताना थाने में दी थी नामजद रिपोर्ट
गौरतलब है कि 16 नवंबर की देर शाम पूर्व सरपंच किठाना एवं पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह धनखड़ की गाड़ी पर हमला हुआ था। धनखड़ के अनुसार, हमलावरों ने उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर मारी और जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी जेब से नकदी भी छीन ली गई। आसपास के दुकानदारों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में उम्मेद धनखड़ ने सुलताना थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अब ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549020

