युवा विरासत महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया हुनर
पूरे जिले में महोत्सव को लेकर उत्साह - अंकित फोगाट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित युवा विरासत महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में भाषण प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
मंडावा विधानसभा क्षेत्र के अलसीसर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांट में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झुंझुनूं जिला प्रभारी निशा खीचड़ तथा जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंडावा विधानसभा अध्यक्ष बख्तावर खान कांट सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, महापुरुषों के विचारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को देश की गौरवशाली परंपराओं से परिचित होना जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपने विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं।

नवलगढ़ में भी हुआ प्रतिभाओं का सम्मान
नवलगढ़ कस्बे की वैदेही क्लासेज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। यहां भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष अनिल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति सिंह तथा वैदेही कोचिंग क्लासेज के राजीव, महेश एवं अनिल सैनी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। युवा विरासत महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाज और देश के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

सुलताना में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
महोत्सव के तहत गिडानियां ब्लॉक के सुलताना कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गिडानियां ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर शकील भिश्ती एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
प्रतियोगिता में दिशा सैनी ने प्रथम, खुशबू जांगिड़ ने द्वितीय तथा दीपिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंगतूराम सैनी, भरत, अजय सिंह, सुमित सोनी, अकरम सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष अंकित फोगाट ने कहा कि युवा विरासत महोत्सव को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के महापुरुषों के विचारों को समझने का अवसर मिलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548687
