गोपाष्टमी पर विहिप ने गौसेवा के साथ किया हितचिंतक अभियान का शुभारंभ
तीन गौशालाओं में गोवंश को खिलाया गुड़, गौ-संरक्षण और सनातन संस्कृति के मूल्यों के प्रसार का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गोपाष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की चूरू प्रखंड इकाई की ओर से शहर में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न गौशालाओं में गोवंश का पूजन कर उन्हें गुड़ खिलाया गया। साथ ही संगठन के राष्ट्रव्यापी हितचिंतक अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के तहत विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ता तारानगर रोड स्थित नंदी गौशाला, हनुमान गड्डी गौशाला तथा मनोरंजन क्लब के सामने स्थित सांडशाला पहुंचे। यहां गौमाता और गोवंश का पूजन कर गुड़ खिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने गौसेवा और संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष हरीश बजाज ने कहा कि सनातन धर्म में गौमाता को देवतुल्य माना गया है। गौ-संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज के हितों की रक्षा और गोवंश संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
गोपाष्टमी के दिन गौसेवा के साथ हितचिंतक अभियान की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन के सेवा कार्यों, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान विहिप प्रखंड मंत्री गोपी शर्मा, उपाध्यक्ष बीएन राजोतिया, राजेंद्र कल्ला, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज पारीक, रूपेश अग्रवाल, विष्णु शर्मा, हरीश शर्मा, प्रद्युम्न सिंह राजपुरोहित, कालू भाईजी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546150

