बिसाऊ के एक ही परिवार की दो बेटियां बनीं सरपंच, कायमखानी समाज का बढ़ाया मान
आसमा बानो हेतमसर और हसीना बानो घांघू ग्राम पंचायत से निर्वाचित, दोनों बहनों की जीत पर परिवार में जश्न का माहौल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ के कायमखानी समाज के लिए गर्व और खुशी का मौका है। कस्बे के वार्ड नंबर पुराने 17 और नए 21 निवासी एक ही परिवार की दो बेटियों ने पंचायत राज चुनाव में अलग-अलग ग्राम पंचायतों से सरपंच पद पर जीत दर्ज की है। दोनों बहनों की सफलता से परिवार, समाज और कस्बे में खुशी की लहर है।
बशीर खां राजुखानी की पुत्री आसमा बानो फतेहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेतमसर से सरपंच निर्वाचित हुई हैं। वहीं सदिक खां की पुत्री हसीना बानो चूरू क्षेत्र की ग्राम पंचायत घांघू से सरपंच चुनी गई हैं।
एक ही परिवार की दो बेटियों का अलग-अलग ग्राम पंचायतों में सरपंच बनना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों की जीत की खबर मिलते ही घर में उत्सव का माहौल बन गया। रिश्तेदारों, समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और दोनों बेटियों की सफलता पर गर्व जताया।
दोनों बहनों की इस उपलब्धि को लेकर कायमखानी समाज के लोगों ने भी खुशी जताई और उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546119

