चूरू में श्याम उत्सव के लिए निमंत्रण पत्रिकाएं बांटीं:19-20 नवंबर को होंगे कार्यक्रम, पहले दिन निकलेगी निशान यात्रा
चूरू में श्याम उत्सव के लिए निमंत्रण पत्रिकाएं बांटीं:19-20 नवंबर को होंगे कार्यक्रम, पहले दिन निकलेगी निशान यात्रा
चूरू : चूरू में श्री श्याम सेवा समिति श्याम परिवार की ओर से बाबा श्याम का 17वां वार्षिक उत्सव 19 और 20 नवंबर को मनाया जाएगा। उत्सव के लिए समिति के सदस्य तैयारियां कर रहे हैं। मुख्य बाजार में व्यापारियों और शहरवासियों को निमंत्रण पत्रिकाएं बांटी गईं। 19 नवंबर को प्रतिभा नगर स्थित नगर सेठ बद्रीनारायण के मंदिर से निशान यात्रा निकलेगी। यह शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए बालाजी प्लॉट्स पहुंचेगी।
20 नवंबर को भाईजी चौक स्थित बालाजी प्लॉट्स में सुबह 10:15 बजे से अखंड ज्योत के सान्निध्य में श्याम अखंड ज्योति पाठ होगा। यह देर रात तक चलेगा। पाठ का वाचन चूरू के मेहुल शर्मा और हिमांशु शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में कोलकाता के बंगाली कलाकार बाबा श्याम की झांकियां और मंचन पेश करेंगे। बाबा श्याम का फूलों से श्रृंगार भी किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने शहरवासियों और श्याम भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2546005

