लोहार्गल कुंड में करंट दौड़ा, कई घायल:महिला अस्पताल में भर्ती, तर्पण के लिए आया था परिवार; प्रशासन CHC पहुंचा, SDM बोलीं- जांच होगी
लोहार्गल कुंड में करंट दौड़ा, कई घायल:महिला अस्पताल में भर्ती, तर्पण के लिए आया था परिवार; प्रशासन CHC पहुंचा, SDM बोलीं- जांच होगी
लोहार्गल : तीर्थराज लोहार्गल कुंड में मंगलवार दोपहर नहाते समय कई श्रद्धालुओं को करंट लग गया। तर्पण के लिए गोविंदपुरा से आया जांगिड़ परिवार भी कुंड में था। पूजा जांगिड़ की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से चिराना सीएचसी ले गए। वहां उनका इलाज किया गया।
कुंड में करीब दर्जनभर श्रद्धालुओं को करंट लगा
पूजा के पति दिनेश जांगिड़ ने बताया कि कुंड में करीब दर्जनभर श्रद्धालुओं को करंट लगा था। ज्यादातर लोग ठीक होने के बाद वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की हालत गंभीर थी और कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। घटना की जानकारी मिलने पर नवलगढ़ की एसडीएम प्रांजल कंवर, सूर्य मंदिर के महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज, लोहार्गल सरपंच दातार सिंह मेघवाल और नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चिराना सीएचसी पहुंचे। उन्होंने पूजा की हालत की जानकारी ली।
एसडीएम समेत अधिकारी अस्पताल पहुंचे
एसडीएम प्रांजल कंवर ने कहा कि कुंड के पास बिजली के तारों या करंट आने के कारणों की जांच की जाएगी। डॉक्टर से बात करने पर पता चला कि पूजा की हालत अभी ठीक है।
बिजली के पोल या लाइन में खराबी से करंट की आशंका
सूर्य मंदिर के महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने कहा कि बिजली के पोल या लाइन में खराबी से करंट आ सकता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार करना होगा, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। लोहार्गल सरपंच दातार सिंह मेघवाल ने कहा कि सूचना मिलते ही वे चिराना सीएचसी पहुंचे। मामले की जांच कराई जाएगी, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545760


