[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेठ सीताराम पोद्दार की 134वीं जयंती पर यूनियन बैंक ने किए सेवा कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

सेठ सीताराम पोद्दार की 134वीं जयंती पर यूनियन बैंक ने किए सेवा कार्य

बिसाऊ शाखा में ग्राहक सभा का आयोजन, विद्यालय को स्टेशनरी और वाटर कूलर की सौगात; सड़क हादसे में दिवंगत अदरिश खान के परिवार को सौंपा 7 लाख रुपए का चेक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : यूनियन बैंक के संस्थापक और बिसाऊ की माटी से जुड़े सेठ सीताराम पोद्दार की 134वीं जयंती पर यूनियन बैंक की बिसाऊ शाखा की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्राहक सभा हुई, जिसमें बैंक के अंचल कार्यालय के अंचल प्रमुख ऋषिकेश मिश्र और जोधपुर क्षेत्रीय कार्यालय से अनिल सिंह भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय में विद्यार्थियों को दी स्टेशनरी और वाटर कूलर की सुविधा

जयंती समारोह के तहत जोरावर मल नाथूराम पोद्दार राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बिसाऊ में विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी सामग्री और वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। उल्लेखनीय है कि यह विद्यालय बैंक के संस्थापक सेठ सीताराम पोद्दार के पूर्वजों द्वारा संचालित किया जाता था। वर्ष 1954 में शिक्षा के प्रसार और जनहित के उद्देश्य से इसे राजस्थान सरकार को दान कर दिया गया था।

बैंक की ओर से पूर्व में भी विद्यालय के विकास में सहयोग किया गया है। विद्यालय का नवीनीकरण करवाने के साथ स्मार्ट कक्षा, डिजिटल पुस्तकालय, सौर ऊर्जा सुविधा और फर्नीचर की व्यवस्था की गई है।

दिवंगत अदरिश खान के परिवार को 7 लाख रुपए की सहायता

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अदरिश खान के परिवार को बैंक की बिसाऊ शाखा की ओर से 7 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। बैंक के अनुसार अदरिश खान का प्रीमियम खाता था। बैंक और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से पात्र प्रीमियम खाताधारकों को एटीएम के साथ दुर्घटना बीमा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। इसी सुविधा के तहत उनके परिवार को बिना किसी कटौती के 7 लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई।

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए बांटे क्यूआर स्टैंड

भारत सरकार की डिजिटल मुद्रा को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत बैंक की ओर से ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, पेट्रोल पंपों, व्यापारियों और छोटे-बड़े विक्रेताओं को डिजिटल रुपया (सीबीडीसी) के क्यूआर स्टैंड वितरित किए गए। इसका उद्देश्य आमजन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना है।

सेठ सीताराम पोद्दार की जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से बैंक ने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet