[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हीरवाना गोशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गोपाष्टमी पर्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हीरवाना गोशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गोपाष्टमी पर्व

गौमाता का पूजन कर खिलाया दलिया, महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन; सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : पंचायत समिति क्षेत्र की नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत गढ़ला कलां के राजस्व गांव हीरवाना स्थित श्रीकृष्ण गोशाला एवं नंदीशाला संस्थान में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज और गोशाला कार्यकारिणी के सदस्यों ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया। इसके बाद गोशाला की सभी गायों को दलिया खिलाया गया।

मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश दाधीच ने भगवान को प्रसाद का भोग लगाया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

गोपाष्टमी पर्व को लेकर सुबह से ही गोशाला में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। शाम तक दर्जनों गांवों से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान गढ़ला कलां सरपंच रीना कुमारी बांगड़वा, संदीप बांगड़वा, गोशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, विश्वनाथ गोरसिया सीकर, श्रीराम धाबाई, सूबेदार किशोर मूंड, गिरधारी लाल रावत, अशोक बजावा, रमेश सैन, पितराम सैनी और शंकर सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet