दीपक नेहरा नीमकाथाना कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने:कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई, प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का किया धन्यवाद
दीपक नेहरा नीमकाथाना कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने:कार्यकर्ताओं में बांटी मिठाई, प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का किया धन्यवाद
नीमकाथाना : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ने संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए एडवोकेट दीपक नेहरा को नीमकाथाना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फैसले का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और दीपक नेहरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर दीपक नेहरा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। नेहरा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरे उतरेंगे। पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540806

