सीकर में न्यू नवलगढ़ पुलिया के नीचे मिला शव:पुलिस कर रही शिनाख्तगी का प्रयास, लोग बोले- पुलिया के आसपास ही घूमता था
सीकर में न्यू नवलगढ़ पुलिया के नीचे मिला शव:पुलिस कर रही शिनाख्तगी का प्रयास, लोग बोले- पुलिया के आसपास ही घूमता था
सीकर : सीकर में न्यू नवलगढ़ पुलिया के नीचे सोमवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कर रही है और ये पता लगा रही है कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई।
नई नवलगढ़ पुलिया के नीचे मिली युवक की डेडबॉडी
कोतवाली पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर हेड कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह सिंहासन ने बताया कि आज पूर्व पार्षद बलराम की ओर से सूचना दी गई कि नई नवलगढ़ पुलिया के नीचे एक युवक की डेडबॉडी पड़ी है। सूचना पर मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा।
पुलिया के आसपास घूमता रहता था मृतक युवक
इस दौरान जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह युवक पुलिया के आसपास ही घूमता रहता था। जो हिंदी में बातचीत करता था। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक तौर पर डेडबॉडी को देखने पर लगता है कि 7 से 8 घंटे पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540809


