[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमिताभ बच्चन की टीम में खेलेंगे झुंझुनूं के नदीम:ISPL के चौथे सीजन में 15.50 लाख में बिके, एजाज को मिले 8 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अमिताभ बच्चन की टीम में खेलेंगे झुंझुनूं के नदीम:ISPL के चौथे सीजन में 15.50 लाख में बिके, एजाज को मिले 8 लाख

अमिताभ बच्चन की टीम में खेलेंगे झुंझुनूं के नदीम:ISPL के चौथे सीजन में 15.50 लाख में बिके, एजाज को मिले 8 लाख

झुंझुनूं : टेनिस बॉल क्रिकेट लीग इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के चौथे सीजन में झुंझुनूं के दो खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का दम दिखाएंगे। लीग के लिए हुई नीलामी में धनुरी गांव के नदीम धनुरी को 15.50 लाख रुपए में खरीदा गया है। उन्हें अमिताभ बच्चन की टीम ‘माझी मुंबई’ ने अपने साथ जोड़ा है। वहीं, मंड्रेला के एजाज मंड्रेला को करीब 8 लाख रुपए में डिफेंडिंग चैंपियन ‘चेन्नई सिंघम’ ने खरीदा है।

खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग टीमों में हुआ है और इस बार उनकी टीमें भी बदल गई हैं। नदीम पहले चेन्नई सिंघम की ओर से खेल चुके हैं, जबकि एजाज माझी मुंबई का हिस्सा रह चुके हैं। अब दोनों नई टीमों की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे। एक ही जिले के दो खिलाड़ियों पर कुल करीब 23.50 लाख रुपए की बोली लगना झुंझुनूं के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इस बार अमिताभ बच्चन की टीम में

  • धनुरी गांव निवासी नदीम धनुरी टेनिस बॉल क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। लंबे छक्के लगाने और तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें इस लीग में अलग पहचान दिलाई है। नदीम ISPL के पहले सीजन से ही लगातार खेल रहे हैं। अब चौथे सीजन में भी उनका चयन हुआ है। इस तरह वे लीग के चारों सीजन में खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
  • नदीम ने अपने ISPL करियर की शुरुआत पहले सीजन में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की टीम ‘श्रीनगर के वीर’ से की थी। इसके बाद वे चेन्नई सिंघम टीम का हिस्सा बने। तीसरे सीजन में चेन्नई सिंघम ने खिताब जीता था और नदीम भी इस टीम के साथ रहे। अब चौथे सीजन की नीलामी में माझी मुंबई ने 15.50 लाख रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। माझी मुंबई बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की टीम है।
एजाज
एजाज

एजाज की रफ्तार पर चैंपियन चेन्नई सिंघम ने जताया भरोसा

  • मंड्रेला निवासी एजाज मंड्रेला टेनिस बॉल क्रिकेट में अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी गेंदबाजी में रफ्तार के साथ अलग-अलग तरह की गेंद डालने की क्षमता भी है। इसी वजह से वे बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनते हैं।
  • एजाज इससे पहले माझी मुंबई की ओर से खेल चुके हैं। इस बार नीलामी में तीसरे सीजन की चैंपियन चेन्नई सिंघम ने उन पर भरोसा जताया और करीब 8 लाख रुपए की बोली लगाकर टीम में शामिल किया। चेन्नई सिंघम को इस सीजन में अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए एजाज के अनुभव और प्रदर्शन से उम्मीदें है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet