पालिका अध्यक्ष ने अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया:भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई देखी, कर्मचारियों को दिए निर्देश
पालिका अध्यक्ष ने अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया:भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई देखी, कर्मचारियों को दिए निर्देश
सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका में बनीं अन्नपूर्णा रसोई योजना का सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी सैनी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रसोई में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
भोजन की शुद्धता की जांच की
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने रसोई में तैयार हो रहे भोजन की शुद्धता की जांच की और वहां मौजूद कुक तथा अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आमजन को शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत तय मीनू के अनुसार उच्च गुणवत्तायुक्त और पौष्टिक भोजन समय पर मिले।
वार्ड नंबर 31 में संचालन किया जा रहा
पालिकाध्यक्ष पिंकी सैनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंघाना के वार्ड नंबर 31 में अन्नपूर्णा रसोई योजना’ का संचालन किया जा रहा है, जहां जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। पालिकाध्यक्ष सैनी ने निरीक्षण के दौरान रसोई संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि सरकार की इन जनहितकारी योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में संवेदनशीलता और पारदर्शिता साफ तौर पर देखने को मिली, जिससे स्थानीय नागरिकों और योजना के लाभार्थियों ने भी संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर इनका लाभ उठाना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2540765


