[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांगियासर के वार्ड पांच में मुख्य रास्ते पर जमा कीचड़, राहगीर परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

गांगियासर के वार्ड पांच में मुख्य रास्ते पर जमा कीचड़, राहगीर परेशान

नालियों के अभाव में सड़क पर बह रहा घरों का पानी, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई

मलसीसर : गांगियासर के वार्ड पांच में मुख्य रास्ते पर फैला कीचड़ ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालात यह हैं कि लोगों को रोजाना कीचड़ के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण कीचड़ के छींटे राहगीरों के कपड़ों पर पड़ते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से रास्ते पर सीसी सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर आ रहा है। मिट्टी के भराव और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे दिन रास्ते पर कीचड़ जमा रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से रास्ते पर नालियों का निर्माण करवाने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet