[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एचसीएल खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स का डायमंड जुबली समारोह, 60 साल का गौरवशाली सफर याद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एचसीएल खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स का डायमंड जुबली समारोह, 60 साल का गौरवशाली सफर याद किया

60-70 के दशक में जुड़े कर्मचारियों का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान, 2030 तक उत्पादन तीन गुना करने का लक्ष्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आजाद अहमद खान 

खेतड़ी नगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) में 60वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार देर शाम कॉपर क्लब में डायमंड जुबली समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह में एचसीएल के शुरुआती दौर यानी 1960 और 1970 के दशक में केसीसी प्रोजेक्ट से जुड़े रहे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुराने साथियों ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान के छह दशक के सफर को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख वीके इंद्रा रहे, जबकि अध्यक्षता कमलेश इंद्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, विपिन शर्मा और कमलेश कुमार मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि वीके इंद्रा ने कहा कि डायमंड जुबली वर्ष का शुभारंभ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प का अवसर है। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की स्थापना 9 नवंबर 1967 को खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स से हुई थी। देश के औद्योगिक विकास और आर्थिक मजबूती में तांबा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी इस उद्योग की भागीदारी अहम है।

2030 तक उत्पादन तीन गुना करने का लक्ष्य

एचसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा ने वर्ष 2030 तक केसीसी प्रोजेक्ट का उत्पादन एक मिलियन टन से बढ़ाकर तीन मिलियन टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वीके इंद्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

पुराने कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव

समारोह में बिड़दूराम सैनी और श्यामलाल सैनी ने एचसीएल की स्थापना से लेकर अब तक के उतार-चढ़ाव और विकास यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। मोनिका ने एचसीएल के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित डायमंड जुबली समारोह की जानकारी दी, जबकि कमलेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर 1960 और 1970 के दशक में केसीसी प्रोजेक्ट से जुड़े करीब 50 कर्मचारियों को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनीष गवई, डॉ. दीपिका खुराना, राजेश डांढेल, जगदीश सोढ़ा, एलएम जोशी, नागेश राजपुरोहित, अभिषेक पारीक, राजवीर, सवाई सिंह सिराधना सहित अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet