युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर किया युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर किया युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस चूरू की ओर से स्थानीय होटल सन सिटी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आगामी युवा विरासत महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 16 से 19 नवंबर तक जिलेभर में विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक और वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश की ऐतिहासिक विरासत, आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी के योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराना है। इसके माध्यम से युवाओं को महापुरुषों के योगदान और देश की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
आसिफ खान ने युवाओं से इस मुहिम से जुड़ने और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा विरासत महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी ऐतिहासिक विरासत को समझने और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538670


