‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रा रिद्धिमा शर्मा का सम्मान
गाइड गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों पर शिक्षक दंपती ने ट्रॉफी, मेडल, डायरी और कलम भेंटकर किया प्रोत्साहित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपती अमर सिंह किशनावत एवं मनीषा चारण के सौजन्य से संचालित ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर प्रतिभाशाली छात्रा रिद्धिमा शर्मा का सम्मान किया गया।
स्काउट-गाइड चूरू ब्लॉक सचिव ओमप्रकाश खीवासरिया ने बताया कि रिद्धिमा शर्मा राजकीय लोहिया महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की नियमित छात्रा हैं। उन्हें वर्ष 2024 में विद्यालय स्तर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। गाइड गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने पर शिक्षक दंपती की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस दौरान रिद्धिमा को ट्रॉफी, डायरी, मेडल और कलम भेंटकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अमर सिंह किशनावत ने बताया कि ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। इसके साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश खीवासरिया, गोविन्द चेतनराम, सुमन शर्मा और मोनिका स्वामी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538655


