श्रीमाधोपुर में महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया:नृसिंह मंदिर में पूजा के बाद खोला व्रत, छठ माता की कथा सुनी
श्रीमाधोपुर में महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया:नृसिंह मंदिर में पूजा के बाद खोला व्रत, छठ माता की कथा सुनी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नृसिंह मंदिर में रविवार को डाला छठ पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और छठ माता की कथा सुनी।
शाम को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद व्रत खोला और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। यह पर्व संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए 36 घंटे के निर्जला व्रत के रूप में मनाया जाता है।
मिट्टी के चूल्हे पर तैयार किया जाता है प्रसाद
पंडित मोहनलाल शर्मा ने बताया कि छठ व्रत मां प्रकृति और भगवान भास्कर की पूजा का अवसर है। व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार करती हैं और खरना के बाद उपवास शुरू करती हैं।
उन्होंने बताया कि डाला छठ पूजन महोत्सव के पहले दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। दूसरे दिन उगते सूर्य की पूजा के साथ पर्व का समापन होगा। इस मौके पर सुलोचना देवी, मुन्नी देवी पारीक, सिमरन कौशिक, उर्मिला अग्रवाल और ममता पारीक सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538574

