जसरापुर में सरपंच पद के 8 प्रत्याशी मैदान में:19 वार्डों के 8,656 मतदाता चुनेंगे सरपंच; 11 वार्डों में पंच निर्विरोध, 8 में होगा मुकाबला
जसरापुर में सरपंच पद के 8 प्रत्याशी मैदान में:19 वार्डों के 8,656 मतदाता चुनेंगे सरपंच; 11 वार्डों में पंच निर्विरोध, 8 में होगा मुकाबला
खेतड़ी : पंचायती राज आम चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में रविवार को खेतड़ी पंचायत समिति की जसरापुर ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। पंचायत के 19 वार्डों में 8,656 मतदाता सरपंच चुनेंगे। रिटर्निंग अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सरपंच पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इनमें से पांच ने नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 8 प्रत्याशी हैं: अनिल कुमार, कर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, झंडूराम, दुलीचन्द, प्रवीण सिंह, राजकुमार सिंह और सविता।
वार्ड पंच पद के लिए 19 वार्डों में 32 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। नाम वापसी के बाद 11 वार्डों में पंच निर्विरोध चुने गए हैं। वार्ड संख्या 2, 3, 4, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 17 और 18 में निर्विरोध चुनाव हुआ। वार्ड संख्या 1, 5, 8, 13, 14, 15, 16 और 19 में चुनाव होगा। इन वार्डों में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड संख्या 13 में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जबकि बाकी सात वार्डों में दो-दो प्रत्याशी हैं।
चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। वे गांव और ढाणियों में चुनाव चिह्न की जानकारी देकर समर्थन मांग रहे हैं। जसरापुर ग्राम पंचायत में सोमवार को मतदान होगा। 19 वार्डों के 8,656 मतदाता सरपंच और वार्ड पंच चुनेंगे। मतदान के बाद देर रात नतीजे घोषित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538573


