[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पंच-सरपंच के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया:30 ग्राम पंचायतों में बैलेट पेपर से चुनाव; मतदान के बाद घोषित होंगे परिणाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पंच-सरपंच के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया:30 ग्राम पंचायतों में बैलेट पेपर से चुनाव; मतदान के बाद घोषित होंगे परिणाम

खेतड़ी में पंच-सरपंच के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया:30 ग्राम पंचायतों में बैलेट पेपर से चुनाव; मतदान के बाद घोषित होंगे परिणाम

खेतड़ी : पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आज नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। सोमवार को सभी ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर गांवों में माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव बैलेट पेपर से होंगे और मतदान के बाद शाम को ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चौथे चरण में सोमवार को मतदाता एक बार फिर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इससे पहले 14 नवंबर को वे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मतदान कर चुके हैं।

इस बार दूसरे हाथ की तर्जनी पर लगेगी स्याही

पिछले मतदान के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाई गई थी। अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान के समय दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। इससे दोनों चरणों के मतदान की पहचान अलग-अलग रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet