[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकतंत्र के महापर्व में उमड़ा उत्साह, युवाओं से बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर किया मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोकतंत्र के महापर्व में उमड़ा उत्साह, युवाओं से बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा खास उत्साह, दिव्यांग मतदाताओं ने भी निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को जिले की छह पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का जज्बा देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह नजर आया। वहीं अनुभवी बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान केंद्रों तक पहुंचकर लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी निभाई। दिव्यांग मतदाताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

जिले के मतदाताओं ने अपने मत की अहमियत समझते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई। मतदान के माध्यम से उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet