[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिका महाविद्यालय में एनएसएस शिविर आयोजित, छात्राओं ने मेहंदी से दिया नशामुक्ति का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बालिका महाविद्यालय में एनएसएस शिविर आयोजित, छात्राओं ने मेहंदी से दिया नशामुक्ति का संदेश

स्वच्छता, मतदान जागरूकता और बाल दिवस सहित भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर हुईं विभिन्न गतिविधियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता जागरूकता, नशामुक्ति, स्वस्थ लोकतंत्र एवं मतदान जागरूकता के साथ बाल दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य आशा कोठारी ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने और स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम अधिकारी कविता पंसारी ने बताया कि नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने मेहंदी के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया। अपनी कलात्मक प्रतिभा के जरिए छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के महत्व को दर्शाया।

शिविर में स्वस्थ लोकतंत्र और जागरूक नागरिकता के महत्व पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी के बारे में जानकारी दी गई। बाल दिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और विचारों पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं को बच्चों के प्रति उनके स्नेह, शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत करवाया गया।

वहीं, भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उनके जीवन, संघर्ष, शौर्य और ऐतिहासिक योगदान पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की व्याख्याता ग्यारसी स्वामी, डॉ. सुशीला नाई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet