निर्वाचन पर्यवेक्षक ने 3 पंचायत समितियों के 36 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मतदाताओं से संवाद कर अधिकाधिक मतदान की अपील, अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र खड़गावत ने चूरू उत्तर, चूरू और तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समितियों के कुल 36 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ मतदाताओं से संवाद कर अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
पर्यवेक्षक डॉ. खड़गावत ने चूरू उत्तर पंचायत समिति के पीथीसर, बालरासर आथूणा, जसरासर, घंटेल और झारिया, चूरू पंचायत समिति के सातड़ा, रामसरा, लालासर बणीरोतान और दूधवाखारा तथा तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति के राजपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, मतदान कक्षों की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और मतदान दलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
डॉ. खड़गावत ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536617


