एचसीएल के 60वें स्थापना दिवस पर कार्यशाला, केसीसी में 2030 तक तीन गुना उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य पर हुई चर्चा
एचसीएल के 60वें स्थापना दिवस पर कार्यशाला, केसीसी में 2030 तक तीन गुना उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य पर हुई चर्चा
खेतड़ी नगर : देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की तांबा उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन के सभागार कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें केसीसी प्रोजेक्ट के वर्ष 2030 तक उत्पादन तीन गुना बढ़ाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यशाला में अधिकारियों ने उत्पादन वृद्धि के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक एवं कार्यवाहक इकाई प्रमुख वीके इंद्रा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जयंत मुखोपाध्याय, मयूख चटर्जी, विपिन शर्मा, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार मौजूद थे। वीके इंद्रा ने कहा कि एचसीएल के 60 वर्षों का सफर उपलब्धियों, अनुभव और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। अब कंपनी के सामने वर्ष 2030 तक उत्पादन तीन गुना करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
इसे हासिल करने के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, कार्यप्रणाली में सुधार, संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों और नए विचारों के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान तीन टीमों ने वर्ष 2030 तक उत्पादन तीन गुना करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने-अपने सुझाव एवं कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं।
प्रस्तुतियों के आधार पर ओरंगजेब ए एवं अनिल सोनी की टीम प्रथम, शौरभ श्रीनायक, नरेंद्र एवं शैलेंद्र चावला की टीम द्वितीय तथा पंकज पाटीदार एवं गोपति वमषिकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कमलेश कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं उसकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मनीष गवई, भूपेश बंबोरिया, राजेश डांढेल, विनायक साहू, प्रवीण कुमार, गरुड़ारामूजी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536607

