[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव में 73.04 प्रतिशत मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव में 73.04 प्रतिशत मतदान

तारानगर पश्चिम (भालेरी) में सबसे अधिक 78.34 प्रतिशत और चूरू में सबसे कम 69.92 प्रतिशत मतदान हुआ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार, 14 नवंबर को जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान संपन्न हुआ। सायं 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 73.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान में तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 78.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत समिति चूरू में कुल 84,288 मतदाताओं में से 58,936 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 69.92 रहा। चूरू उत्तर में 76,118 मतदाताओं में से 56,685 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 74.47 दर्ज किया गया।

रतनगढ़ पंचायत समिति में 1,65,297 मतदाताओं में से 1,18,688 ने मतदान किया। यहां 71.80 प्रतिशत मतदान हुआ। सुजानगढ़ में कुल 1,48,586 मतदाताओं में से 1,01,600 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 68.38 रहा।

तारानगर पश्चिम (भालेरी) में 83,073 मतदाताओं में से 65,079 ने मतदान किया और यहां जिले में सर्वाधिक 78.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं तारानगर पूर्व में 82,833 मतदाताओं में से 63,661 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 76.85 रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet