[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर रोड पर 99 स्टोर में लगी आग:2 लाख से ज्यादा का सामान जला,15 मिनट में काबू पाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर रोड पर 99 स्टोर में लगी आग:2 लाख से ज्यादा का सामान जला,15 मिनट में काबू पाया

फतेहपुर रोड पर 99 स्टोर में लगी आग:2 लाख से ज्यादा का सामान जला,15 मिनट में काबू पाया

सीकर : सीकर के फतेहपुर रोड पर शनिवार रात 9 बजे बाद शॉर्ट सर्किट से 99 स्टोर पर आग लग गई। आग लगने के चलते करीब 2 लाख का सामान जल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिन्होंने लोगों के सहयोग से करीब 15 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

कोतवाली पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह के अनुसार आग लगने की सूचना मिली। ऐसे में कांस्टेबल संदीप और विजेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। करीब 15 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग लगने के चलते करीब 2 लाख का सामान जल गया। आग लगने का कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट होना है।

दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची।
दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला इरशाद फतेहपुर रोड पर 99 स्टोर चला रहा था। आज रात को अचानक स्टोर से धुआं उठना शुरू हुआ। आसपास के लोगों ने यह देखकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। स्टोर पर 99 रुपए में प्लास्टिक के आइटम, कपड़े सहित अन्य सामान बेचा जाता था। स्टोर में प्लास्टिक आइटम ज्यादा थी जिसके चलते आगे ज्यादा फैल गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet