श्रीकल्याण धाम में कान्हा के जन्म पर झूमे श्रद्धालु:चौथे दिन कथा में उमड़ा भक्ति का उल्लास,जन्मोत्सव पर बंटी बधाइयां
श्रीकल्याण धाम में कान्हा के जन्म पर झूमे श्रद्धालु:चौथे दिन कथा में उमड़ा भक्ति का उल्लास,जन्मोत्सव पर बंटी बधाइयां
सीकर : सीकर शहर के प्राचीन श्रीकल्याण धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कान्हा जन्म की कथा हुई। कथा वाचक हरिओम व्यास ने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई और जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीकल्याण धाम सीकर में धर्मगुरु सनातन रत्न महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सान्निध्य में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनते ही जयकारे लगने लगे। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर नन्हे कान्हा का स्वागत किया।
जन्मोत्सव के दौरान पूरे मंदिर को गुब्बारों और फूलों से श्रृंगार किया गया। माखन-मिश्री का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में पंचामृत व प्रसाद बांटा गया और बधाई दी गई। भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु झूमते नजर आए। कथावाचक हरिओम व्यास ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। मंदिर व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि भागवत कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक हो रही है। 17 नवंबर को कथा के समापन पर पूर्णाहुति और भंडारा होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536545


