[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस मनाया:महापुरुषों के योगदान को किया याद, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस मनाया:महापुरुषों के योगदान को किया याद, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी दी

चिड़ावा कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस मनाया:महापुरुषों के योगदान को किया याद, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी दी

चिड़ावा : चिड़ावा कॉलेज में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और देश के विकास में उसके योगदान के प्रति जागरूक करना रहा।

महापुरुषों के संघर्ष और योगदान को किया याद

कार्यक्रम में गोविन्द गुरु, भगवान बिरसा मुंडा और कालीबाई के जीवन, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय समाज के महापुरुषों ने अपने संघर्ष और बलिदान से देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन महापुरुषों के आदर्श अपनाने और जनजातीय संस्कृति व विरासत का सम्मान करने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने लिया विरासत बचाने का संकल्प

कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. ऋचा कुलश्रेष्ठ, एनएसएस प्रभारी अभिषेक सैनी, ख्याति रोहिला और स्टाफ सदस्य कुलदीप भगत, रचना यादव, राजलक्ष्मी शर्मा, अनु गर्व व खेल प्रभारी प्रशांत नेमीवाल मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। अंत में सभी ने जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet