[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बाइक को गाड़ी ने मारी टक्कर, दो घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर, कोलिहान नगर जा रहे थे दोनों


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बाइक को गाड़ी ने मारी टक्कर, दो घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर, कोलिहान नगर जा रहे थे दोनों

खेतड़ी में बाइक को गाड़ी ने मारी टक्कर, दो घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर, कोलिहान नगर जा रहे थे दोनों

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के धोबी घाट के पास शनिवार दोपहर एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं जिला अस्पताल रैफर किया गया।

कोलिहान नगर जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार खेतड़ी के वार्ड 3 निवासी पंकज पुत्र कैलाश और अनिल पुत्र राजेश कुमार बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब 1 बजे कोलिहान नगर की ओर जा रहे थे। धोबी घाट के पास सामने से आई गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला।

गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट अजीत सिंह निर्वाण और सुदेश लांबा मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को झुंझुनूं जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार पंकज और अनिल घरेलू काम से कोलिहान नगर जा रहे थे। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet