नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने बस का संभाला स्टेयरिंग:देवदर्शन यात्रा के लिए निकले, बीजेपी और समर्थित प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी
नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने बस का संभाला स्टेयरिंग:देवदर्शन यात्रा के लिए निकले, बीजेपी और समर्थित प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी
नवलगढ़ : झुंझुनूं जिले की गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए बीजेपी की ओर से बाड़ेबंदी शुरू कर दी गई है। बीजेपी के नेता अपने पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी और समर्थित प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा पर निकले हैं।
क्षेत्र में इसकी कमान विधायक विक्रम सिंह जाखल ने संभाली है। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विधायक खुद बस चलाकर प्रत्याशियों को देव-दर्शन यात्रा के लिए लेकर जा रहे हैं। वीडियो में जहां विधायक बस की स्टेयरिंग पर हैं। वहीं पीछे बैठे प्रत्याशी भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आया वीडियो शुक्रवार का है।
मंदिरों और देवस्थलों पर लगा रहे धोक
विधायक जाखल के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी देवदर्शन यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान वे क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों और देवस्थलों पर पहुंचकर धोक लगा रहे हैं। विधायक भी प्रत्याशियों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि नवलगढ़ में पंचायत के तीसरे चरण में चुनाव हुआ था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536529


