DIET के दो व्याख्याता निलंबित, भाजपा-नेताओं ने की थी शिकायत:आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
DIET के दो व्याख्याता निलंबित, भाजपा-नेताओं ने की थी शिकायत:आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
झुंझुनूं : झुंझुनूं में पंचायतीराज चुनाव प्रचार में शामिल होने के आरोप में DIET के 2 व्याख्याताओं को निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दोनों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय खेतड़ी निर्धारित किया गया है।
भाजपा नेताओं ने की थी शिकायत
भाजपा नेताओं ने दोनों शिक्षकों पर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार करने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में जिला प्रशासन से शिकायत भी की गई थी। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमेन्द्र कुल्हार सहित अन्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। बता दें कि पंचायतीराज चुनाव के दौरान सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों और चुनाव प्रचार से दूर रहने के निर्देश हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536496


