[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्यु में एक रात में करीब 90 नोजल चोरी:एक महीने में 600 से ज्यादा फव्वारा नोजल पार, हनुमान वाली कोठी के पास किसानों के खेत निशाने पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

शिश्यु में एक रात में करीब 90 नोजल चोरी:एक महीने में 600 से ज्यादा फव्वारा नोजल पार, हनुमान वाली कोठी के पास किसानों के खेत निशाने पर

शिश्यु में एक रात में करीब 90 नोजल चोरी:एक महीने में 600 से ज्यादा फव्वारा नोजल पार, हनुमान वाली कोठी के पास किसानों के खेत निशाने पर

रानोली : रानोली के शिश्यु गांव में किसानों के खेतों से फव्वारा नोजल चोरी होने की घटनाएं जारी हैं। बीती रात हनुमान वाली कोठी के पास खेतों से करीब 90 नोजल चोरी हुए। जानकारी के अनुसार, चोर किसान राजेंद्र कुमावत के खेत से 27 नोजल ले गए। आसपास के खेतों से भी नोजल चोरी हुए। चोरों ने एक खेत के बाद तीन खेत छोड़कर दूसरे खेत को निशाना बनाया।

रानोली और आसपास के इलाकों में करीब एक महीने से नोजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। अब तक किसानों के खेतों से 600 से ज्यादा नोजल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। हाल की चोरियों में रानोली थाना पुलिस अब तक किसी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। किसानों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, चोरी रोकने और आरोपियों को गिरफ्तार कर नोजल बरामद करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet