लक्ष्मणगढ़ में 17 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव:नंदी पूजन, गोपूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे; गोशाला कर्मियों को करेंगे सम्मानित
लक्ष्मणगढ़ में 17 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव:नंदी पूजन, गोपूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे; गोशाला कर्मियों को करेंगे सम्मानित
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में 17 नवंबर को गोपाष्टमी पर नंदी पूजन, गोपूजन, संत समागम और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गोशाला में सेवा दे रहे कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के लिए शनिवार शाम बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9 बजे नंदीशाला में संतों और विशिष्टजनों की मौजूदगी में नंदी पूजन होगा। शाम 4:30 बजे गौशाला में गोपूजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत समागम और गोमहिमा पर संतों के उद्बोधन होंगे। कार्यक्रम में बड़ा मंदिर के महंत अशोकदास महाराज और सनवाली आश्रम के पीठाधीश्वर शांतिनाथ महाराज सहित संत-महात्मा मौजूद रहेंगे।
बैठक में पवन शर्मा, विमल चिरानिया, आत्माराम मिश्रा, छगन शास्त्री, सुशील कुमार जोशी और प्रमोद मंगलूनेवाला सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536333

