सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की स्मृति में सीकर में निकलेगा कैंडल मार्च
15 नवंबर को शाम 5 बजे डाक बंगला से पुलिस लाइन तक निकलेगा मार्च, श्रद्धांजलि सभा भी होगी आयोजित
सीकर : विश्व सड़क दुर्घटना स्मृति दिवस के अवसर पर सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की याद में रविवार, 15 नवंबर को सीकर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिला परिवहन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने बताया कि कैंडल मार्च शाम 5 बजे पीडब्ल्यूडी कार्यालय स्थित डाक बंगला से रवाना होगा। यह मार्च पुलिस लाइन सीकर तक निकाला जाएगा। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा में अनिवार्य रूप से शामिल होकर सहभागिता निभाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536034

