[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मऊ की बेटी मीना दांतारामगढ़ के रेटा में बनीं सरपंच:पीहर पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत, लड्डुओं और केलों से तोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

मऊ की बेटी मीना दांतारामगढ़ के रेटा में बनीं सरपंच:पीहर पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत, लड्डुओं और केलों से तोला

मऊ की बेटी मीना दांतारामगढ़ के रेटा में बनीं सरपंच:पीहर पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत, लड्डुओं और केलों से तोला

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर तहसील के पास मऊ गांव की मीना कुमावत दांतारामगढ़ की रेटा ग्राम पंचायत की सरपंच चुनी गईं है। शुक्रवार को उनके पीहर में ग्रामीणों ने डीजे के साथ स्वागत रैली निकाली। साथ ही ग्रामीणों ने लड्डूओं से भी तोला है। ग्रामवासी राकेश शर्मा ने बताया- मीना मऊ के वार्ड नंबर 2 के निवासी बद्री कुमावत की पौत्री और सुरेश कुमावत की बेटी हैं। रैली बस स्टैंड से शुरू होकर जगाती चौक, चौपाटी, बाबा वाला, हीरामल मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, तिवाड़ी मोहल्ला और वर्मा कॉलोनी से होते हुए कुमावत कॉलोनी पहुंची। रास्ते में ग्रामीणों ने फूल बरसाए और आतिशबाजी की।

सरपंच को लड्डुओं से तोला

स्वागत समारोह में कुमावत समाज ने मीना को लड्डुओं से तोला। नागर तिवाड़ी समाज ने केलों से तोलकर उनका अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाई, साफा बांधा, शॉल ओढ़ाई और श्रीफल भेंट किया। कई जगह 1100 और 2100 रुपए की मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। मीना कुमावत ने सरपंच के रूप में गांव के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के कामों को प्राथमिकता देने की बात कही। अध्यापक प्रकाशचंद कुमावत ने बताया कि ग्रामीणों ने मीना के पिता सुरेश कुमावत का भी सम्मान किया।

समारोह में मऊ सरपंच प्रतिनिधि रामू सिंह शेखावत, उपसरपंच गोपीराम यादव, पप्पू ठेकेदार, भूधर मल कुमावत, बंशीधर कुमावत, सांवर मल शर्मा, पवन तिवाड़ी, हरिपाल मीणा, मोहन कुमावत, सोनू नायक, देवीलाल, श्रवण स्वामी, राजेंद्र स्वामी, रोहित कुमार, तेजपाल सिंह शेखावत टीम, महेश सैन टीम और राजकुमार वर्मा मौजूद रहे। ग्रामीण, परिवारजन और रिश्तेदार भी शामिल हुए।

देखें रैली से जुड़ी PHOTOS

मऊ गांव की मीना कुमावत दांतारामगढ़ की रेटा ग्राम पंचायत की सरपंच चुनी गईं है। मऊ पहुंचने मीना का स्वागत किया गया।
मऊ गांव की मीना कुमावत दांतारामगढ़ की रेटा ग्राम पंचायत की सरपंच चुनी गईं है। मऊ पहुंचने मीना का स्वागत किया गया।
ओपन जीप में बैठाकर मीना कुमावत की रैली निकाली गई।
ओपन जीप में बैठाकर मीना कुमावत की रैली निकाली गई।
स्वागत समारोह में कुमावत समाज ने मीना को लड्डुओं से तोला।
स्वागत समारोह में कुमावत समाज ने मीना को लड्डुओं से तोला।
स्वागत समारोह में नाचते लोग।
स्वागत समारोह में नाचते लोग।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22