[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील-बूथों पर रहेगी​ विशेष निगरानी:जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मतदान से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील-बूथों पर रहेगी​ विशेष निगरानी:जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदान से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील-बूथों पर रहेगी​ विशेष निगरानी:जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में मतदान से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। 14 और 16 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान क्रिटिकल और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदाता बिना किसी भय और दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर अलसीसर और मंडावा पंचायत समिति क्षेत्र के दौरे पर रहे। दोनों अधिकारियों ने धनूरी, रामपुरा, अलसीसर, भूदा का बास, टमकोर, जाबासर, निराधनु, गांगियासर और महनसर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर और एसपी ने बूथों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर और एसपी ने बूथों का निरीक्षण किया।

क्रिटिकल बूथों पर विशेष सतर्कता

अंतिम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना प्रशासन के सामने प्रमुख चुनौती है। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने क्रिटिकल और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी या भय का सामना नहीं करना पड़े। प्रशासन का जोर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने पर है।

बूथों पर रोशनी, पेयजल और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। केवल मतदान कक्ष ही नहीं, बल्कि मतदान केंद्र परिसर और बाउंड्री के बाहर भी अतिरिक्त लाइट लगाई जाए, ताकि चुनाव संबंधी गतिविधियों के दौरान अंधेरे के कारण किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मलसीसर एसडीएम मोनिका जाखड़, मंडावा एसडीएम विश्वामित्र मीणा, झुंझुनूं ग्रामीण डीएसपी नरेश कुमार, मंडावा बीडीओ अमित चौधरी, अलसीसर बीडीओ ममता चौधरी, मंडावा तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, मलसीसर थाना अधिकारी डॉ. महेंद्र, धनूरी थाना अधिकारी कंचन, बिसाऊ थाना अधिकारी उमाशंकर और मंडावा थाना अधिकारी चंद्रभान सहित संबंधित मतदान केंद्रों के सेक्टर ऑफिसर एवं बीएलओ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22